Showing posts with label google. Show all posts
Showing posts with label google. Show all posts

Tuesday, 28 November 2017

ASUS ने भारतीय बाजार में लाँच किये दो नये नोटबुक, जानें इसकी कीमत...


प्रौद्योगिकी कंपनी आसुस ने भारतीय बाजार में दो नये नोटबुक वीवोबुक एस 15 और ज़ेनबुक यूएक्स 430 लाँच करने की घोषणा की। कंपनी ने जारी बयान में कहा कि जेनबुक यूएक्स 430 डिस्क्रीट ग्राफिक्स से युक्त अब तक की सबसे पतली ज़ेनबुक है।

नवीनतम ज़ेनबुक और वीवोबुक थिन-एंड-लाइट लैपटाॅप डिजाइन तथा टेक्नोलाॅजी पर आधारित है। वीवोबुक एस 15 की कीमत 59]990 रुपये और आसुस जेनबुक यूएक्स 430 की कीमत 74,990 रुपये है।


वीवोबुक एस 51 का स्क्रीन 15.6 इंच है जिसे निरंतर सफर करेन वालों को ध्यान में रखते हुये डिजाइन किया गया है। यह नोटबुक 8वीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर से लैस है जिसमें 16जीबी तक की डीडीआर4 मेमरी है। इसी तरह से आसुस जेनकुब यूएक्स 410 में फुल एचडी 14 इंच स्क्रीन है। इसमें 7वीं पीढ़ी के कोर आई7 प्रोसेसर है।

अब बिना बफर देख पाएंगे वीडियो, भारत में YouTube Go लांच



Google ने इस साल अप्रैल के महीने में YouTube Go नाम के ऐप का भारत में बीटा वर्जन जारी किया था. ये भी वीडियो के लिए खास तौर पर तैयार किया गया ऐप है जोकि यू-ट्यूब के जैसा ही है. लेकिन इस ऐप की खास बात ये है कि ये  नो इंटरनेट एक्सेस या लो डेटा स्पीड में भी काम करता है. इस ऐप को विकासशील देशों या उन लोग जिनके पास लिमिटेड इंटरनेट एक्सेस है उनके लिए बनाया गया है.  

YouTube Go ओरिजनल YouTube का डाउन वर्जन है. इससे यूजर्स स्लो इंटरनेट में भी वीडियो देख सकते हैं, शेयर कर सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं. अभी तक YouTube Go ऐप का बीटा वर्जन ही भारत में उपलब्ध था. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेकिन आज से YouTube Go को बीटा से बाहर लाकर सभी के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. हालांकि पूरी तरह तैयार ऐप को सभी तक पहुंचने में वक्त जरूर लग सकता है.


यानी अगर आप तक भी ये ऐप अभी नहीं पहुंचा है तो आपको कुछ वक्त के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं तो इसे आप गूगल प्ले स्टोर पर देख सकते हैं. जब हमने चेक किया तो इसका स्टेबल बिल्ड वर्जन हमें नजर नहीं आया. यानी स्टेबल बिल्ड का रोलआउट अभी बाकी है. फिर भी यूजर्स फिलहाल एंड्रॉयड पर यू-ट्यूब गो का अनरिलिज्ड वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं.

इसी तरह ios में चेक किए जाने पर ये ऐप नजर ही नहीं आया. इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी भी नहीं है कि क्या ये ऐप ios पर आएगा भी. YouTube Go के जरिए यूजर्स YouTube से वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं और सेव कर सकते हैं. इतना ही नहीं यूजर्स ऑफलाइन वीडियोज को ब्लूटूथ या WiFi डायरेक्ट के जरिए अपने दोस्तों से शेयर भी कर सकते हैं. इसमें यूजर्स वीडियो को डाउनलोड करने से पहले इनका MB भी चेक कर सकते हैं.

Thursday, 17 August 2017

google का कहना है कि आप टाइप कम करें और बोलें ज़्यादा


गूगल इस कोशिश में है कि लोग अपने मेसेज और सर्च टाइप ना करें बल्कि वॉइस कमांड्स से लिखें। कम्पनी का कहना है कि उसने वॉइस टाइपिंग को 119 भाषाओं के लिए विस्तार दिया है ताकि 1 अरब से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें। गूगल का मानना है कि टाइपिंक के बजाय वॉइस कमांड देने से यूजर्स का वक्त बचेगा।




हालांकि, कई यूजर अब भी सार्वजनिक रूप से वॉइस सर्च ट्राई करने में शर्माते हैं। पीछे से आ रही आवाजों की वजह से कई बार यह फीचर ढंग से काम नहीं करता। जिसके चलते या तो यूजरों को चिल्लाना पड़ता है या टाइप ही करना पड़ता है।

गूगल के टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर ऑफ स्पीच दान वान एश ने समझाया कि कैसे कम्पनी आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल अलग-अलग भाषाएं समझने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा, 30 नई लैंग्वेज वेरायटी को समधने के लिए हमने स्थानीय लोगों के स्पीच सैम्पल लिए हैं। इससे हमारे मशीन लर्निंग मॉडल्स को नई भाषाओं की आवाजें और शब्द समझने में मदद मिली है और भाषा के मामले में उनकी ऐक्युरेसी बढ़ी है।श् उन्होंने यह भी कहा कि ईमोजी का नाम लेकर ईमोजी बनाना भी संभव है।

पॉकेट प्रोजेक्टर को स्मार्टफोन से कनेक्ट कर देख पाएंगे वीडियो, जानें और क्या है खास

यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए स्वीडिश टैक स्टार्टअप कंपनी स्वीम ने एक पॉकेट प्रोजेक्टर बनाया है। इस प्रोजेक्टर को स्मार्टफोन से क...